फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में सागर और किरन प्रथम

विज्ञापन
इंटरकालेज सुरखेत में अंडर-14 के खेल महाकुंभ के विजेता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में न्याय पंचायत संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ अंडर-14 की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर, रापूमावि धरासू के शिक्षक बृजमोहन सिंह कैंत्युरा और राप्रावि के शिक्षक मनोज रावत ने किया। अंडर-14 आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में सागर सकलानी-किरन ने प्रथम और रोहन थपलियाल-मानसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में संदेश रमोला-आरुषि प्रथम और आशीष-तमन्ना द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अमित कुमार प्रथम व धरासू के गौरव सिंह द्वितीय रहे। खो-खो बालक वर्ग में सुरखेत की टीम विजेता और धरासू की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में धरासू की टीम विजेता और सुरखेत की टीम उपविजेता रही। कबड्डी के बालक वर्ग में इंदिरापुरी की टीम विजेता और सुरखेत की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें