फोटो
कोटद्वार। आपदा प्रभावित कुष्ठ आश्रम के आपदा पीड़ित परिवारों के लिए रोटरी क्लब ने टिन शेड का निर्माण किया और उनकी जरूरत के अनुसार सामान वितरित किया।
बीते 13 अगस्त को रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि 13 अगस्त की रात को खोह नदी में उफान से काशीरामपुर तल्ला स्थित कुष्ट आश्रम के 12 मकान नदी में बह गए थे। कमरों के साथ कुष्ठ रोगियों का पूरा सामान भी बह गया था। उनके लिए सिर ढकने का स्थान नहीं था। उनकी समस्या को देखते हुए उनके लिए टिन शेड बनाया। इसके बाद उन्हें जरूरत का सभी सामान दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सचिन गोयल, सचिव प्रतिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, विजय कुमार माहेश्वरी, विपिन बक्शी, वाईपी गिलरा, अनीत चावला, गोपाल बंसल, धनेश अग्रवाल, अनिल भोला आदि मौजूद रहे। संवाद