फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रोडवेज कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित, रक्षाबंधन पर दौड़ेगी बसें

Wed, 26 Aug 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वेतन के लिए रोडवेज कर्मचारियों का सांकेतिक कार्य बहिष्कार प्रांतीय आह्वान पर स्थगित कर दिया गया। अब रोडवेज कर्मी रक्षाबंधन पर भी पूर्ण जिम्मेदारी से ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज के विभिन्न डिपो में निगम, संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारियों को पिछले दो से तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उत्तराखंड इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय आह्वान पर डिपोवार बुधवार सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई थी। स्थानीय नेतृत्व में कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर बसों का संचालन प्रभावित करते, इससे पहले ही क्षेत्रीय अध्यक्ष बालेश कुमार एवं क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह के आह्वान पर सांकेतिक बहिष्कार स्थगित कर दिया गया। बसें अपने निर्धारित समय पर गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
वहीं, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष बिट्टू मलिक ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर बुधवार का कार्य बहिष्कार और 28 व 29 अगस्त को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। अब रक्षाबंधन पर्व पर कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से निर्बाध रूप में बसों का संचालन करेंगे। मुख्यालय से संगठन के प्रांतीय नेतृत्व में जून का वेतन 31 अगस्त तक देने और जुलाई का वेतन 10 से 15 सितंबर के बीच देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें