फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों का कोटद्वार डिपो पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पांच माह के लंबित वेतन का भुगतान करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार डिपो में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि निगम कर्मचारियों को चार माह से अधिक समय से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है जिन कर्मचारियों ने बैंक से लोन लिया है वे बैंक की किश्तों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिवहन निगम के कर्मचारियों को पांच माह के लंबित वेतन का भुगतान करने, शासन स्तर से परिवहन निगम को 100 करोड़ रुपये के अनुदान की स्वीकृति देने, कोरोना से मृत कोरोना वॉरियर्स निगम कर्मचारियों को तत्काल शासकीय धनराशि प्रदान करने, परिवहन निगम के सेवानिवृत्त, मृतक कर्मियों के देयकों का प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करने, ईपीएफ कटौती की धनराशि का भविष्य निधि कार्यालय को भुगतान करने आदि मांगें शामिल हैं।
धरना प्रदर्शन करने वालों में शाखा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, शाखा मंत्री विनोद गुसाईं, कोषाध्यक्ष सुनील जुयाल, संयुक्त मंत्री भूपेंद्र सिंह रावत, प्रभाकर, संगठन मंत्री जगवीर सिंह, उदय सिंह, लेखा परीक्षक सुरदीप सिंह, जितेंद्र रावत, हुक्मेंद्र सिंह, दयाल सिंह, भगवती प्रसाद, देवेंद्र बिष्ट, सुनील रावत, अनिमेष नौटियाल, कुलदीप प्रसाद, सुमित रावत, मनवर चौहान, बबीता देवी, सुरेंद्र साहनी, जगमोहन, सुनील मलिक, जसविंदर सिंह, महिमानंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें