फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले दोनों शाखाओं (रोडवेज डिपो और वर्कशॉप) के रोडवेज कर्मियों ने पांच माह से वेतन न मिलने पर रोष जताते हुए डिपो कार्यालय में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन भुगतान न होने पर आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। चेतावनी दी यदि संगठन की तेरह सूत्री मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 28 अक्तूबर से निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मियों के देयकों का अविलंब भुगतान करने, निगम में कार्यरत नियमित संविदा, विशेष श्रेणी कार्मिकों को दीपावली से पूर्व दो माह का वेतन का भुगतान करने, कार्यरत संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मियों को प्रोत्साहन योजना का लाभ देने आदि की मांगें शामिल हैं। धरना-प्रदर्शन करने वालों में शाखा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, शाखा मंत्री विनोद गुसाईं, कोषाध्यक्ष सुनील जुयाल, सुनील रावत, अनिमेश नौटियाल, आनंद सिंह, जितेंद्र रावत, कुलदीप प्रसाद, भूपेंद्र रावत, शाखा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप राणा और मंत्री अनिल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें