फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पेयजल लाइन के लिए खोदे गए मार्गों की जल्द होगी मरम्मत

Tue, 18 Nov 2025 08:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल लाइन के लिए खोदे गए मार्गों की जल्द होगी मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में यूएसडीए (उत्तराखंड अर्बन सेक्टर विकास एजेंसी) अधिकारियों के साथ बैठक कर कोटद्वार क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने के बाद मार्गों की धीमी मरम्मत पर नाराज़गी जताई। उन्होंने हाइड्रो टेस्टिंग जल्द पूरी कर स्थिति रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।
डीएम ने उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को निर्देश दिए कि जहां भी पाइपलाइन कार्य के बाद सड़कें खराब पड़ी हैं, उनकी मरम्मत तुरंत पूर्ववत की जाए। साथ ही सड़क बहाली की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने पेयजल लाइन की सड़क कटिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अब बिना विधिवत अनुमति के सड़क कटिंग नहीं होगी।
विज्ञापन


बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, अजय इष्टवाल (सहायक नगर आयुक्त), यूएसडीए के मैनेजर जतिन सिंह सैनी, सहायक अभियंता सुमित कुमार, अवधेश दीक्षित और वंदना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें