फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीर्घकाल तक टिकाऊ होंगी वार्डों में बनने वाली सड़कें : मेयर

Mon, 09 Mar 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सड़कों के विकास, नालों व पुलियों की हालत में सुधार, स्ट्रीट लाइट की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए मेयर ने वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्षदों को जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को सूचीबद्ध करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सोमवार को निरीक्षण के दौरान मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि बनने वाली सड़कों को उच्च गुणवत्ता के साथ दीर्घकाल तक टिकाऊ रूप दिया जाए। कहा क्षेत्र में करीब 50 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर क्षेत्र की दूषित पानी की निकासी के लिए भी सार्थक कदम उठाए जाएंगे। इसी के तहत स्टेशन रोड, गोविंद नगर, काशीरामपुर मल्ला एवं कौड़िया वार्ड में प्रस्तावित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। क्षेत्रवासियों ने मेयर के समक्ष खाली प्लॉट में कूड़ा डाले जाने, गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होने, क्षेत्र में कई जगह पथप्रकाश व्यवस्था निष्प्रभावी होने की समस्या रखी। मेयर ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर आयुक्त पीएल शाह, पार्षद जयदीप नौटियाल, पार्षद सुभाष पांडे, कनिष्ठ अभियंता कृष्णपाल, कनिष्ठ अभियंता दिनेश चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें