फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रावतगांव के जिबाला तोक तक सड़क निर्माण शुरू

Sat, 14 Nov 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के रावतगांव स्थित जिबाला तोक के ग्रामीणों का सड़क का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। लंबे समय से की जा रही मांग पर बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग से जिबाला तोक तक तीन किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 131.12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक नेगी ने कहा कि जिबाला तोक तक सड़क पहुंचना क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सड़क बनने से ग्रामीणों को पीठ पर सामान ढोने की मजबूरी से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
बिजपुर-पनियाला-रावतगांव मोटर मार्ग से जिबाला तोक तक सड़क निर्माण के लिए इसी वर्ष शासन से 131.12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। सड़क की मांग लंबे समय से ग्रामीणों की ओर से उठाई जा रही थी। शिलान्यास होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। उन्होंने सड़क की सौगात मिलने पर विधायक नेगी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें