फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से हादसों की आशंका

Sun, 02 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
Roadside transformer - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की लापरवाही नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले लोगों पर भारी पड़ सकती है। दरअसल निगम ने सड़क किनारे नियमों को ताक पर रखकर विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के कई बार शिकायत करने पर भी अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


एनएच खंड धुमाकोट के अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क से किनारे ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जा सकते हैं, लेकिन नजीबाबाद-बुआखाल एनएच संख्या 534 पर सरकारी अस्पताल से आगे एसबीआई बैंक के पास ऊर्जा निगम ने नियमों को ताक पर रखकर सड़क किनारे ही ट्रांसफार्मर लगा दिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग होने से यहां पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। कई बार लोग ट्रांसफार्मर के लिए बनाए गए चबूतरे पर टकरा कर घायल हो चुके हैं। हर वक्त दुघर्टना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ओमप्रकाश रावत, सुनीता देवी व अर्जुन सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए विभाग को कई बार लिखित में शिकायत कर चुके है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि नियमानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जा सकते। यदि मार्ग का चौड़ीकरण होता है तो ट्रांसफार्मर को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें