फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ऋषभ गुसाईं ने जीती 3000 मीटर दौड़

Thu, 17 Sep 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल महाकुंभ का रंगारंग आगाज, चार ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

जयहरीखाल। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-19 बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में ऋषभ गुसाईं ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने किया। ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह सजवाण ने कहा कि खेल महाकुंभ युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मो. आरिफ ने अतिथियों का स्वागत और आभार जताया। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलीट प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अरुण गुसाईं, शिवांश नेगी, आयुष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अनुज रावत, अनुराग बिष्ट, अजय सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शौर्य थपलियाल, 400 मीटर में प्रियांशु नेगी, 800 मीटर में अमन रावत और 3000 मीटर में ऋषभ गुसाईं प्रथम रहे। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख पूनम मैंदोला मौजूद रहे। संचालन दीवान सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें