सेमीफाइनल बालक वर्ग अंडर-19 कबड्डी में नैनीडांडा ब्लॉक ने दुगड्डा ब्लॉक को 30-24 से, अंडर-19 बालक वर्ग में थलीसैण ने खिर्सू को 37-12 से पराजित किया। क्वाटरफाइनल बालिका वर्ग अंडर-19 कबड्डी में थलीसैंण ने नैनीडांडा को 28-12 से, वालीबॉल बालक वर्ग अंडर-17 में दुगड्डा ने बीरोंखाल को 15-13 से, अंडर-14 बालक वर्ग में रिखणीखाल ने एकेश्वर ब्लॉक को 15-12 से, बालिका वर्ग में रिखणीखाल ने एकेश्वर को 15-10 से पराजित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुनील रावत, महेश कुकरेती, अनिता बिष्ट, विनोद पंत, संजय शर्मा, सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र भंडारी, सिद्धार्थ कोटनाला, दर्शनी रावत, राजवीर सिंह यादव, संजय सैनी ने सहयोग किया।
72वीं जिला खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और क्वाटरफाइनल मुकाबले कराए गए। विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कबड्डी और वालीबॉल में दमखम दिखाया। शनिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल संयोजक प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन
सेमीफाइनल बालक वर्ग अंडर-19 कबड्डी में नैनीडांडा ब्लॉक ने दुगड्डा ब्लॉक को 30-24 से, अंडर-19 बालक वर्ग में थलीसैण ने खिर्सू को 37-12 से पराजित किया। क्वाटरफाइनल बालिका वर्ग अंडर-19 कबड्डी में थलीसैंण ने नैनीडांडा को 28-12 से, वालीबॉल बालक वर्ग अंडर-17 में दुगड्डा ने बीरोंखाल को 15-13 से, अंडर-14 बालक वर्ग में रिखणीखाल ने एकेश्वर ब्लॉक को 15-12 से, बालिका वर्ग में रिखणीखाल ने एकेश्वर को 15-10 से पराजित किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक सुनील रावत, महेश कुकरेती, अनिता बिष्ट, विनोद पंत, संजय शर्मा, सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र भंडारी, सिद्धार्थ कोटनाला, दर्शनी रावत, राजवीर सिंह यादव, संजय सैनी ने सहयोग किया।