कोटद्वार/लैंसडौन। रिखणीखाल ब्लॉक में रिटर्निंग अधिकारी अनिल राठौर ने विजयी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामों की घोषणा की और उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत अगरोडा से यशपाल सिंह, अंदरगांव से शांति देवी, अंगणी से बीरा देवी, उनेरी से रणवीर चंद्र, कलिगाड तल्ला से दीपक कुमार, खनेता तल्ला से रोशन सिंह, गुठेर्ता से विनीता देवी, गुनेड़ी तल्ली से बबली देवी, घेड़ी से मंजू देवी, घोटला से कुमारी निक्की, डबराड़ से अंजली देवी, डबरी पल्ली से सुनील कुमार, डबरी वल्ली से हरेंद्र सिंह, ढिकोलिया से शिवानी, ढुंगधार से महिपाल सिंह प्रधान चुने गए हैं। दलमोटा से शिवानंद, दरखास्तीखाल से शांति देवी, देवखर से चंद्रकला देवी, धयड़गांव से बबीता देवी, पाली गांव से अशोक सिंह, पाली से प्रवीन सिंह, बगेड़ा से बबली देवी, बनगढ़ से मदन सिंह, बड़खेत मल्ला में यतेंद्र नेगी, बुलेखा से कमलेश कुमार, बूंगा तल्ला से नरेंद्र कुमार, बूंगा मल्ला में राखी देवी, मंज्याड़ी से कृष्णा भारद्वाज, मंज्याड़ीसैंण से बसंत जोशी, मैंदणी से धीरेंद्र सिंह प्रधान चुने गए हैं। सिनाला से सुनीता देवी, सिमलसैंण से रिंकी देवी, सिलवेड़ी से अरुणा रानी, हिटोली से रणजीत सिंह प्रधान चुने गए हैं। चौकड़ी से अलका, कांडा से विनीता ध्यानी, कुमाल्डी से मोनिका, सिरस्वाड़ी से ठाकुर सिंह, मुछैलगांव से सिंधु गुसाईं, मेलधार से पूजा गुसाईं, डोबरिया से नीलम देवी, वल्सा मल्ला से अनीता देवी, कोटनाली से अनुसूया, चुरानी से राकेश सिंह, झर्त से प्रियंका देवी, क्यारा से लक्ष्मी देवी, कलवाड़ी से सावित्री देवी, भंजलवाण से प्रेम सिंह, बरई से संगीता देवी, बरई से संगीता देवी, धामधार से सूर्यपाल सिंह, बामणखोला से रेखा देवी प्रधान चुनी गई हैं।
रिखणीखाल बीडीसी
क्षेत्र पंचायत सीट ध्यड़गांव से रेखा बिष्ट, नावे तल्ली से सोहन सिंह, किल्बौखाल से दलजीत सिंह, द्वारी से विपिन मैंदोला, जुई से चंद्रमोहन, कलवाड़ी से मनीषा रावत, डोबरिया से यशोदा देवी, चौकड़ी से जीतेंद्र कुमार, उनेरी से गायत्री बिष्ट, अंगणी से निशा देवी, घीड़ी से लक्ष्मी देवी, गुर्ठेता से पुष्पा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं हैं।