कोटद्वार। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान 2023 के अंतर्गत स्थानीय थाना पुलिस कोटद्वार, सीआईयू व एएनटीएफ की ओर से संयुक्त रूप से बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड , रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए इसमें सहयोग की अपील की। इस मौके पर टोल फ्री नंबर 7060470047 के बारे में भी बताया गया। कहा कि अगर कोई नशा विक्रेता के बारे में पुलिस को सही जानकारी देगा तो उसे उचित ईनाम दिया जायेगा और नाम भी गुप्त रखा जायेगा। अभियान में कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव, एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला, सीआईयू उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, मेराजुद्दीन समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद
फोटो समाचार