फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एलिवेटेड मार्ग की मांग पर अड़े, धरने पर डटे रहे क्षेत्रवासी

Tue, 24 Feb 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए 165वें दिन भी जारी रहा धरना
विज्ञापन

कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले चिल्लरखाल में मार्ग निर्माण को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 165वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के संचालन पर लगी रोक हटवाने और एलिवेटेड मार्ग निर्माण की मांग दोहराई है।
वक्ताओं ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण और मानवीय हितों को मद्देनजर रखते हुए एलिवेटेड रोड का निर्माण होना चाहिए। एलिवेटेड रोड बनने से मार्ग पर 24 घंटे निर्बाध रूप से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। साथ ही रात में आवाजाही करने में वन्य जीवों का खतरा भी नहीं रहेगा। देश के अन्य वन क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों की तर्ज पर मार्ग बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सैनिक रविंद्र सौंद, कृपाल सिंह गुसाईं, गोवर्धन काला, पीतांबर कपटियाल, मोहन नेगी, मधुसूदन नेगी, प्रकाश रावत, मोहन सिंह, जगत सिंह नेगी, खेम सिंह अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें