फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बचाव दल ने बचाई दो बेजुबानों की जान

Sat, 11 Jul 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय समाज में हर किसी की जान की कीमत है, फिर चाहे वह बेजुबान ही क्यों न हो। शनिवार दोपहर सिद्धबली मंदिर के निकट खोह नदी पर बने पुल के नीचे दो गोवंश पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। इसकी जानकारी मिलने पर फायर यूनिट कोटद्वार की टीम मौके पर पहुंची। पानी के तेज बहाव में रस्सियों के सहारे बचाव दल एक-एक कर नदी में उतरा और काफी मशक्कत के बाद गोवंश तक पहुंचा। काफी कोशिश के बाद टीम दोनों गोवंश को नदी से बाहर निकालने में सफल रही। बचाव दल ने दोनों पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बचाव अभियान में फायरमैन विनोद, योगेश, वंदना व छाया शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें