फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रेलवे के नए भवन की मरम्मत हुई शुरू

Fri, 26 Jun 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की कई बार चेतावनी के बाद भी भवन का निर्माण नहीं किया जा सका पूरा
विज्ञापन

कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ और बार-बार तोड़फोड़ कर मरम्मत का काम किया जाने लगा है। रेलवे के उच्च अधिकारियों की कई बार चेतावनी के बाद भी भवन का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका है।
अमृत भारत स्टेशन योजना में वर्ष 2023 में कोटद्वार रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। भवन निर्माण के प्रथम चरण का काम अभी पूरा नहीं हुआ और द्वितीय चरण में सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग आदि का काम शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य की धीमी गति और खामियों से रेलवे स्टेशन कोटद्वार चर्चाओं में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नए भवन में फर्श को अंतिम रूप देने के दौरान दिव्यांगजन की आवाजाही को नजरअंदाज किया गया। यानि उनके लिए रैंप नहीं बनाए गए। इसके लिए लगाए जा चुके टाइल-पत्थर को फिर से उखाड़ा गया और आनन-फानन में रैंप बनाना शुरू किया गया। निर्माण कार्य में जुटे सुपरवाइजर हरेंद्र कुमार ने बताया कि रैंप ड्राइंग में नहीं थे। फर्श बनने के बाद रैंप की कमी महसूस की गई, तो इसे बनाना शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें