फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन संवेदनशील मोटर मार्गों को दुरुस्त करें विभाग : सांसद

Sat, 16 May 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ली दिशा की बैठक, विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

पौड़ी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बरसात से पूर्व भूस्खलन संवेदनशील मोटर मार्गों को दुरुस्त करने और आपदा प्रबंधन के लिए मशीनरी व मानव संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए।
शनिवार को विकास भवन सभागार में सांसद बलूनी ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, संचार व सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों में जरूरत के अनुसार टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जाए। साथ ही अधूरी पेयजल योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भविष्य की संभावनाओं के अनुसार पेयजल योजनाओं की पूर्व तैयारी कर एक महीने के भीतर समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सांसद ने समाज कल्याण और शिक्षा विभाग को मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालयों में विशेष शिक्षण व्यवस्था विकसित करने को कहा। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने जनपद के एक ब्लॉक को ऑर्गेनिक खेती के लिए विकसित करने के निर्देश दिए। कहा कि थलीसैंण ब्लॉक को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिह्नित कर किसानों को इससे जोड़ा जाए।
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार के डायलिसिस सेंटर में अतिरिक्त बेड बढ़ाने को कहा। जिस पर सांसद ने कोटद्वार व पौड़ी के डायलिसिस सेंटरों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष रचना बुटोला, विधायक राजकुमार पोरी, डीएम स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, जिपं सदस्य महेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें