फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्री सत्यनारायण मंदिर मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

Wed, 08 Jul 2026 03:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पांच सालों से उठाते आ रहे क्षेत्रवासी मार्ग के निर्माण की मांग
विज्ञापन

छावनी परिषद के जनता दरबार में उठ चुका है यह मुद्दा
लैंसडौन। नगर क्षेत्र के अंतर्गत लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े श्री सत्यनारायण मंदिर मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। करीब तीन वर्ष से उठ रही मांग पर संज्ञान लेते हुए छावनी प्रशासन ने मार्ग की मरम्मत शुरू कराई है जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी है।
श्री सत्यनारायण मंदिर मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोग इस मार्ग पर फिसलकर घायल भी हो चुके थे। हाल ही में छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी और मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज की ओर से आयोजित जनता दरबार में छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष उषा नैथानी, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी और स्थानीय लोगों ने मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए छावनी परिषद अध्यक्ष ने बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर मार्ग के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए थे। श्री सत्यनारायण मंदिर मोहल्ला निवासी और स्वर संस्था की सचिव लता खंडेलवाल ने कहा कि मार्ग की मरम्मत होने से फॉरेस्ट कॉलोनी, कुली मोहल्ला और श्री सत्यनारायण मंदिर मोहल्ला के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़क खराब होने के कारण क्षेत्रवासी पिछले पांच वर्षों से कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। अब मार्ग के सुधरने से आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन



मार्ग पर 150 मीटर लंबी नाली की मरम्मत व उसके ऊपर सीमेंटेड स्लैब डाले जा रहे हैं। साथ ही टाइल्स से मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
आनंद दास, जेई छावनी परिषद लैंसडौन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें