फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अगस्त क्रांति पर आजादी की लड़ाई के योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। विभिन्न संगठनों की ओर से अगस्त क्रांति की 82वीं वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन कर आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया।



कोटद्वार तहसील परिसर में उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन पौड़ी के पदाधिकारियों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष सोहनलाल थपलियाल, संयुक्त सचिव सुरेश चंद्र जोशी, महासचिव रोशन सिंह रावत और नरेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मालवीय उद्यान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस आदि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणा आसिफ अली ने आंदोलन की अगुवाई करते हुए मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर आजादी की अलख को जलाए रखा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, केशर सिंह चौहान, गोपाल सिंह गुसाईं, रमेश चंद्र खंतवाल और वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें