फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

Tue, 17 Nov 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, अदम्य साहस और बलिदान को याद कर जनजातीय समाज के अधिकारों एवं स्वाभिमान के लिए उनके योगदान को नमन किया गया। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमालयन बोक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति की पौड़ी गढ़वाल इकाई की अध्यक्ष प्रभा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र लाल आर्य ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जनजाति गौरव दिवस जैसे आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य हरिश्चंद्र के अलावा प्रो. अशोक मित्तल, डॉ. दीप्ति मैठाणी, डॉ. कविता अहलावत आदि उपस्थित रहे।
.फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें