फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर आवागमन हुआ शुरू

Mon, 04 May 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार भाबर में चिल्लरखाल मार्ग पर सिगड्डी स्रोत क्षेत्र में मार्ग की मरम्मत में जुटी जेसीबी।
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। बीते तीन दिन से बंद पड़ा लालढांग-चिलरखाल मार्ग पर सोमवार से आवागमन शुरू कर दिया गया है। भाबर और पर्वतीय क्षेत्र में पिछले दिनों में हुई बारिश के कारण चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग के सिगड्डी स्रोत और मेहली नदी में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। वन विभाग द्वारा मार्ग को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। सोमवार को मार्ग की मरम्मत के बाद मोटर मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

पार्षद राजेंद्र बिष्ट, भीम सिंह नेगी, रजनीश बेबनी, स्थानीय ग्रामीण पंकज कपटियाल, अमित कुकरेती, राकेश ध्यानी, कैलाश खुलबे आदि ने बताया कि बीते तीन दिन से लालढांग मार्ग सिगड्डी सोत व मैहलीसोत में खराब होने के कारण बंद पड़ा था। क्षेत्रवासियों को नजीबाबाद होकर 24 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर हरिद्वार और देहरादून जाना पड़ रहा था। सोमवार को मार्ग खुलने से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को वन विभाग ने जेसीबी की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत से मार्ग की अस्थायी मरम्मत कर दिन में करीब दो बजे से आवागमन के लिए खोल दिया। मार्ग के खुलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

कोटद्वार भाबर में चिल्लरखाल मार्ग पर सिगड्डी स्रोत क्षेत्र में मार्ग की मरम्मत में जुटी जेसीबी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें