कोटद्वार। बालासौड़ निवासी किसान नेता पातीराम ध्यानी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निराश्रित पशुओं की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। पातीराम ध्यानी ने बताया कि चार दिन पहले बालासौड़ में एक राहगीर पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और अब एक और राहगीर को देवी मंदिर चौराहा क्षेत्र में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिए देहरादून ले जाना पड़ा है। इसके अलावा क्षेत्र में गली-मोहल्लों में लावारिस कुत्तों के झुंड आमजन पर खतरा बन मंडरा रहे हैं। कुत्तों के हमलों में घायल लोग रोजाना ही अस्पताल में टीकाकरण और उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। पातीराम ध्यानी ने निराश्रित पशुओं को नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने की मांग प्रशासन से की है। संवाद