सतपुली। नयार घाटी कांवड़ संघ द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। नयार घाटी कांवड़ संघ के संयोजक सुनील डंडरियाल ने बताया कि आगामी 11 जुलाई को नयार घाटी कांवड़ संघ के बैनर तले पैदल यात्रा वाले शिवभक्त पवित्र जल लेने हेतु हरिद्वार प्रस्थान करेंगे। जबकि 16 जुलाई को क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर दंगलेश्वर महादेव में जल चढ़ाया जाएगा। उन्होंने नयार घाटी कांवड़ संघ से जुड़े सभी इच्छुक शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं से यात्रा हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है। जिससे भक्तों की संख्या अनुसार विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा सके। संवाद