फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लघु शोध प्रस्तुत कर पाई सराहना

Wed, 29 Apr 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएचएमएस की छात्रा अनीशा और बिपाशा ने हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन

कोटद्वार। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया, बिहार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग कर आईएचएमएस कोटद्वार के मैनेजमेंट विभाग की छात्राओं ने अपने लघु शोध से सराहना बटोरी।
आईएचएमएस के मैनेजमेंट विभाग के असिस्टेंट प्रो. प्रदीप भट्ट ने बताया कि गत दिनों संस्था के मैनेजमेंट कोर्स की दो छात्राओं अनीशा भंडारी और बिपाशा गुसाईं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोजगार परिवर्तन पर इसका प्रभाव विषय पर अपने लघु शोध बोधगया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किए थे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता को उन्होंने वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआई के कारण कार्य करने का तरीका बदल रहा है जिसमें मानव और मशीन का सहयोग बढ़ रहा है। जरूरी है कि शिक्षा प्रणाली और नीतियों में सुधार किया जाए। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर संस्थान के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी, निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं (रि.), कार्यकारी निदेशक अजयराज नेगी प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा के अलावा नरेश थपलियाल, सुरेंद्र जगवान ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें