फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाऊंगा लेकिन घुटने नहंीं टेकूंगा: समीर

Thu, 07 Jan 2016 07:03 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेथा के आंदोलनकारी समीर रतूड़ी ने कहा कि माफिया व पुलिस गठजोड़ आंदोलन तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन घुटने नहीं टेकेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में समीर रतूड़ी ने कहा कि शांति भंग के नाम पर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों व आंदोलनकारियों से जबरन मुचलका भरवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने भी कई शिकायतें दर्ज करवाई थी, लेकिन एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट  है कि माफिया व पुलिस गठजोड़ आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जेल जाने का तैयार हैं, लेकिन घुटने नहीं टेकेंगे। मलेथा के ग्रामीणों व आंदोलनकारियों ने मुकदमे वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सुनील नेगी, सोबन सिंह महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें