उच्च शिक्षा निदेशक उत्तराखंड डॉ. वीसी मेलकानी और श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार का औचक निरीक्षण किया। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य, नव निर्मित भवन और पठन-पाठन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने प्राचार्य डा.एमएस रौतेला से महाविद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक जानकारी ली। वहीं, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति ने महाविद्यालय के परीक्षा कक्ष, स्ट्रांग रूम, प्रश्न पत्रों व उत्तर-पुस्तिकाओं के रख-रखाव संबंधी कक्षों का निरीक्षण किया। महाविद्यालय में चल रही स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। इस दौरान परीक्षा प्रभारी डॉ. डीएस नेगी आदि थे।