फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने व्याकरण पढ़ा, परीक्षा होगी गद्य की

Thu, 05 May 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर विरोध जताते छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरने के अंतिम दिन व्याकरण की जगह गद्य विषय भरवाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष और प्राचार्य का घेराव किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छात्र संघ अध्यक्ष ऐश्वर्या चौहान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव कर उनसे पूछा कि आखिर अंतिम मौके पर विषय बदलने के बाद छात्र कैसे परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। प्राचार्य ने माना कि हिंदी विभाग से गलती हुई है। समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इस पर छात्र शांत नहीं हुए और उन्होंने हिंदी विभागाध्यक्ष को बुलाकर छात्र-छात्राओं को लिखित में आश्वासन देने को कहा।

प्राचार्य के बुलाने पर भी नहीं आए विभागाध्यक्ष
प्राचार्य ने हिंदी विभागाध्यक्ष को बुलाने के निर्देश दिए लेकिन प्राचार्य के बुलाने के बावजूद वह प्राचार्य कक्ष नहीं पहुंचे। इस पर छात्र-छात्राएं उत्तेजित हो गए और वे स्वयं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल को बुलाने उनके कक्ष में पहुंच गए। छात्र-छात्राओं ने उनसे अनुरोध किया कि वह प्राचार्य कक्ष पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। लेकिन विभागाध्यक्ष ने पूरे मामले से खुद को अलग कर मेडिकल पर जाने की बात कह कर प्राचार्य कक्ष जाने से मना कर दिया। काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद छात्र वापस प्राचार्य कक्ष पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य से दोबारा हिंदी विभागाध्यक्ष को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद हिंदी विभागाध्यक्ष प्राचार्य कक्ष पहुंचे और उन्होंने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि विभाग की ओर से उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। इस अवसर पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष गौरव नेगी, सचिव अंकित काला, कोषाध्यक्ष सौरभ पांडे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी, आकांक्षा रावत, नरेश कोटनाला, दीपक मलाशी, प्रीतम रावत, विवेक बिष्ट, रोहित रावत, शैलेंद्र सिंह नेगी और बॉबी बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें