फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सीता का हरण कर ले गया रावण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। महर्षि कण्व सांस्कृतिक कला मंच दुर्गापुर भाबर के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन में सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। इससे पहले श्रीराम को मनाकर वापस अयोध्या लाने के भरत के प्रयास का भावपूर्ण मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। क

सोमवार को निर्देशक सुभाष कोठारी, जगमोहन पपनैई, बलदेव सिंह नेगी की देखरेख में हुए रामलीला मंचन में सीता हरण की लीला प्रदर्शित की गई। रावण साधु के वेश में आकर भिक्षा मांगने के दौरान माता सीता को लक्ष्मण रेखा पार कर कुटिया से बाहर आने के लिए मजबूर कर देता है। तभी रावण माता सीता का हरण कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय श्रीराम और लक्ष्मण वन में होते हैं। इससे पहले दशरथ मरण के बाद भरत का विलाप और उनके द्वारा श्रीराम को मनाकर वनवास से वापस अयोध्या लाने की लीला का भावपूर्ण मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सचिव हर्षवर्धन बिंजोला के संचालन में आयोजित रामलीला मंचन में अध्यक्ष भक्ति बड़थ्वाल, जगदीश फुलारा, सुरदीप गुसाईं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें