फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीखाल तहसील के एक गांव में एक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग को बेस अस्पताल लाया गया था। पुलिस अब उसका डीएनए सैंपल जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बीती 24 अप्रैल को पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक और उसके तीन साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि यह चारों उसकी नाबालिग पुत्री को डरा-धमकाकर करीब एक साल से दुष्कर्म कर रहे हैं।
राजस्व पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और आईपीसी की संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज करते किया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अभी जेल में हैं। एक आरोपी अभी फरार है। एसआई रचना ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें