फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमयूसी की रामनगर बस सेवाएं शुरू, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मोटर्स यूजर्स कोआपरेटिव सोसायटी (जीएमयूसी) बीरोंखाल ने रामनगर समेत पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। जीएमयूसी की बस सेवाएं संचालित होने से बीरोंखाल, थलीसैंण, बैजरो, नैनीडांडा और धुमाकोट क्षेत्र के यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कंपनी के सचिव ने बताया कि फिलहाल चार से पांच सेवाएं ट्रायल के रूप में चलाई जा रही हैं, उम्मीद है कि लोग इन सेवाओं का लाभ उठाएंगे। जीएमयूसी के डायरेक्टर ओमपाल बिष्ट और सचिव हर्षपाल सिंह ने बताया कि कंपनी की बस सेवाओं के संचालन का लाभ बीरोंखाल, नैनीडांडा, थलीसैंण, धुमाकोट और रामनगर क्षेत्र की सवारियों को मिलने लगा है।
आज से चलेगी रोडवेज की पोखड़ा बस सेवा
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो ने शुक्रवार से पोखड़ा के लिए बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह बस कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगी और सतपुली, चौबट्टाखाल होते हुए दिन में पोखड़ा पहुंचेगी। पोखड़ा में थोड़ी देर रुकने के बाद यह बस इसी रूट से शाम को वापस कोटद्वार पहुंचेगी। रोडवेज डिपो कोटद्वार के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि बीरोंखाल, त्रिपालीसैंण और जमेली रूटों पर सवारियां नहीं मिलने के कारण बृहस्पतिवार को बसें नहीं भेजी जा सकी हैं। पोखड़ा के लिए शुक्रवार से बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें