फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता से रचाया विवाह

विज्ञापन
रिखणीखाल ब्लाक के सिम्मलसैंण गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाबर के किशनपुर में आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर, बाणासुर-रावण और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। शनिवार रात को रामलीला मंचन का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष गौरव कुकरेती, मुख्य अतिथि संजय थपलियाल और विशिष्ट अतिथि राम शरण धूलिया ने किया। रामलीला मंचन में राजा जनक शिव धनुष तोड़ने वाले राजा के साथ ही अपनी पुत्री सीता का विवाह करने का फैसला लेते हैं। सीता स्वयंवर में देश-विदेश से राजा पहुंचते हैं, लेकिन कोई शिव धनुष को हिला तक नहीं पाता। इसके बाद राजा जनक की चिंता बढ़ जाती है, जिसे देख महर्षि विश्वामित्र के कहने पर श्री राम शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर उसे तोड़ देते हैं। इसके बाद सीता श्रीराम के गले में वरमाला डाल देती हैं। इस अवसर अजय असवाल, विकास कुकरेती, जीतू मस्ताना, रोशन धूलिया, सुरेश राणा, आशीष कुमार, सौरभ ध्यानी और आशीष केष्टवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें