कोटद्वार। नगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और सब जूनियर स्तर पर नन्हें-मुन्हे बच्चों ने विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
बुधवार को बदरीनाथ रोड स्थित मॉडल मांटेसरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़ और चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजन ने प्रथम, अजहर ने द्वितीय, मोहम्मद जैद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पायल प्रथम, निर्मला द्वितीय और सुमैरा तृतीय रही। 100 मीटर बालक वर्ग में राहुल, राजन, जैद, बालिका वर्ग में अलीना, निर्मला, पायल, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राहुल, अजहर, अदनान, बालिका वर्ग में अलीना, निर्मला, सुमैरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हर्ष, प्रकाश, कादिर, बालिका वर्ग में अमृता, जीनत, आयशा, 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में में प्रकाश, विशाल, केशव, बालिका वर्ग में अमृता, सुनीता, आयशा, 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में हर्ष, अंकित और रोशन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी में प्रिंस, राजन, नाहिद, राहुल और अमन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर शिक्षक नागेंद्र डोबरियाल, भूपाल सिंह, केपी कुकरेती, अजीम हैदर नकवी, मो. उस्मान, जयप्रकाश केष्टवाल, मनसूद हसन, हरपाल सिंह, संगीता, किरन, अनिता, नमिता बुड़ाकोटी, विनीता, हेमा, शकील अहमद व विंदू जोशी आदि मौजूद थे।
-फोटो