फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Sat, 24 Oct 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की सतर्कता सप्ताह कमेटी की ओर से दुगड्डा ब्लॉक के राजकीय जूनियर हाईस्कूल उमरैला में सतर्कता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीईएल के महाप्रबंधक रवींद्र नाथ पांडे ने किया। इस दौरान सतर्कता अधिकारी प्रवीन कुमार ने उपस्थित लोगों को सतर्कता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
देवानंद कुकरेती ने बच्चों और ग्रामीणों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी सतर्कता के महत्व पर अपने विचार रखे। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य मदन असवाल, राशि गैरा, नदीम, ग्राम प्रधान संगीता देवी, एसएमसी अध्यक्ष कुसुम देवी, शिक्षिका अर्पणा मल, प्रमिला, विपिन चौहान और जगमोहन सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीईएल कर्मचारी संगठन के महासचिव प्रदीप बडोला ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें