फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बारिश ने पहाड़ों में बढ़ाई दुश्वारियां, मलबा आने से हाईवे समेत 16 सड़कें बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक हुई बारिश ने पहाड़ी क्षेत्र में लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शनिवार को कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र की 16 सड़कें मलबा आने से बाधित हैं। जिन सड़काें से मलबा हटाकर यातायात बहाल कराया गया है, वहां भी वाहनों को संभलकर चलने की हिदायतें मिल रही हैं। कोटद्वार पौड़ी व बुआखाल-काशीपुर एनएच पर कई जगह पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला बना हुआ है।
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पांचवें मील से दुर्गादेवी तक करीब छह किमी का पैच बारिश के समय अत्यंत संवेदनशील बना है। यहां पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में बरसात से पांचवें मील पर स्थित टूट गदेरा अचानक उफनाने खतरा बना हुआ है। शनिवार को लोनिवि दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरो क्षेत्र की 16 सड़कें बाधित रहने से 150 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि जेसीबी मशीनें लगाकर बंद सड़कों को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, दुगड्डा की प्रमुख रूचि कैंतुरा ने विभागीय अधिकारियों को बंद सड़कों को जल्द खुलवाने की मांग की है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पडे़। बुआखाल-धुमाकोट काशीपुर एनएच बीरोंखाल के नाकुरी के पास शनिवार शाम को फिर से बाधित हो गया है। यहां सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। जिससे हादसे का खतरा बन गया है।
विज्ञापन


-
पौड़ी जिले के दुगड्डा, लैंसडौन व बैजरों क्षेत्र में बंद पड़ी सड़कें
व्यासघाट-किनसुर मोटर मार्ग, खिमाखेत-सिलबेड़ी मोटर मार्ग, कंडाखंड़ी-जुड ग्रामीण मोटर मार्ग, टसीला संपर्क ग्रामीण मोटर मार्ग, असनखेत-मंजोला मोटर मार्ग, बड़खेत-तिमलसैंण मोटर मार्ग, ऐता-चरेख ग्रामीण मोटर मार्ग, पौखाल-मांडई ग्रामीण मोटर मार्ग, हनुमंती-उफरैखाल मोटर मार्ग, ऐरोली-चंदोली मोटर मार्ग, कोठिला-खिटोटिया मोटर मार्ग, चकरगांव कल्याणखाल मार्ग, कैन्यूर-रौली कुथेण मोटर मार्ग, जिवई-बिरगणा ग्रामीण मोटर मार्ग।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें