फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, गर्मी से राहत

Sat, 26 Sep 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार क्षेत्र में तड़के से ही दिन भर रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहा। लगातार बारिश से जनजीवन तो प्रभावित हुआ वहीं तापमान गिरने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लैंसडौन में तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

कोटद्वार में तड़के से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश शाम तक होती रही। बारिश के कारण ग्राहक नहीं पहुंचने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे को छोड़कर अन्य मार्गों पर आवाजाही सामान्य से काफी कम रही। मार्ग सूने नजर आए। इतना ही नहीं अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, तहसील एवं अन्य विभागीय एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी गिने-चुने लोग ही पहुंचे। पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी गर्मी रहने के बाद अब अचानक तापमान गिरने के कारण मौसम में आए बदलाव को लोगों ने गंभीरता से लिया। बारिश में भीगने पर बीमार पड़ने की आशंका से भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
वहीं, लैंसडौन व आसपास के क्षेत्रों में सुबह सात बजे से बारिश जारी रही। इससे तापमान 25 डिग्री से घटकर 19 डिग्री पर आ गया। लैंसडौन क्षेत्र का शुक्रवार को तापमान 22 से 24 डिग्री रहा था। बारिश के कारण शनिवार काे अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर आ गया। ठंड का ऐसा असर दिखा कि लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें