फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : हनुमंती-जुवा मार्ग पर आया मलबा, आवाजाही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। रविवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से दुगड्डा ब्लॉक अंतर्गत हनुमंती-जुवा मोटर मार्ग पर मलबा आने से जुवा समेत आसपास के तीन गांवों का संपर्क कट गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को मुख्य बाजार दुगड्डा पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोनिवि दुगड्डा की ओर से मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। क्षेत्र में भारी बारिश हुई। जिससे हनुमंती-जुवा मोटर मार्ग पर जुगड़ी के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से आवाजाही बाधित हो गई। सोमवार को गांव में शादी होनी है। इस दौरान शादी का सामान भी गांव तक नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा भैड़गांव, बंगला गांव का भी सड़क संपर्क कट गया है। लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर को मार्ग खोलने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही मार्ग पर आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें