कोटद्वार। हंसिका महिला संगठन की ओर से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण जोड़ी और नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण का वेश धारण कर आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। इसमें राधा-कृष्ण की जोड़ी प्रतियोगिता में साक्षी गौड़, अनन्या कुकरेती की प्रथम रही।
रविवार देर शाम को नजीबाबाद रोड स्थित एक बरातघर में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम का हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, गायिका सोनिया आनंद ने शुभारंभ किया। संस्था की महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक झांकी निकालकर समारोह में समा बांधा। गायक जितेंद्र चौहान ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय किया। लोग देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते रहे।
इस अवसर पर आयोजित राधा-कृष्ण जोड़ी प्रतियोगिता में साक्षी गौड़, अनन्या कुकरेती की जोड़ी ने प्रथम, स्मृति रावत, आदित्य बिष्ट ने द्वितीय और आराध्य नेगी, इशु बिष्ट की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दीपिका ने प्रथम, दिव्यांशी काला ने द्वितीय और सारांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रकृति रावत ने पहला, गौरी ने दूसरा और ओशीन भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक शीला कुकरेती, सविता खंडूड़ी, अल्का बिष्ट, मंजू नेगी, निधि बुड़ाकोटी, मीरा रौतेला, गीता बुड़ाकोटी, अनीता आर्य, रंजना रावत, शोभा भंडारी व प्रवेश रावत आदि मौजूद थे।
-फोटो