फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुश्ता धंसा, टीचर्स कॉलोनी व रेवड़ी के लोग दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के घसिया महादेव के समीप टीचर्स कॉलोनी और रेवड़ी में लोगों के पुश्ते धंसने से भवनों को हो रहे नुकसान से दहशत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं बरत रहा है। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतें हो रही हैं। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने बताया कि टीचर्स कॉलोनी में चार आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस कारण लोग घरों को छोड़कर चले गए हैं, जबकि अन्य आवासीय घरों में रहने वाले लोगों को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन व रेलवे विकास निगम इस मामले को गंभीरता से ले। उन्होंने कहा, रेलवे सुरंग निर्माण में उपयोग में लाए गए विस्फोटकों के कारण यह स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर रेवड़ी में विनोद उनियाल के आवासीय भवन का पुश्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उनके आवासीय भवन को खतरा बना हुआ है। इसके अलावा आसपास के भवनों के पुश्ते भी खतरे की जद में हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से उनकी सुध लिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें