फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक बोलियों से हिंदी होगी मजबूत

Wed, 14 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की ओर से हिंदी सप्ताह/पखवाडा के शुभारंभ पर हिंदी सेवी सम्मान के लिए साहित्यकार एवं लेखक विमल नेगी को पुरस्कृत किया गया। बीआर माडर्न स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विमल नेगी ने कहा कि विभिन्न लोक बोलियों से ही हिंदी का विकास संभव हुआ है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक डॉ. योगेश धस्माना रहे। इस मौके पर ‘राष्ट्र निर्माण में हिंदी का योगदान’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थापक दामोदर प्रसाद ममगाईं ने बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन विनोद कपरवान एवं अंजना बिष्ट ने किया।

निर्णायक मंडल में राजीव शुक्ला तथा जगमोहन सिंह राणा शामिल रहे। कार्यक्रम मे एनएसएस के समन्वयक प्रवेंद्र सिंह पंवार, मैहरू निशा, रविंद्र लाल, सुदर्शन सिंह बिष्ट, गुलफशा, रचना, पुरन सिंह रावत, सतीश सिंह, गोपाल आदि उपस्थित रहे। इधर, एचएनबी केंद्रीय विवि पौड़ी कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. अनूप डोबरियाल, प्रो. एसडी तिवारी, प्रो. टीसी पंत, प्रो. जेके गोदियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें