फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना जारी

Mon, 17 Nov 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों ने सोमवार को 55वें दिन भी तहसील में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से क्षेत्र में लगे स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग की। सोमवार को जौनपुर, इंदिरानगर आमपड़ाव, काशीरामपुर तल्ला समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने तहसील में पार्षद रीता देवी की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए बगैर जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल पहले की अपेक्षा कई गुना अधिक आ रहे हैं। इस दौरान आशाराम, परमानंद, जीतू, अमर सिंह, छोटे अहमद, पुष्कर सिंह, नीमा कुकरेती, जितेंद्र कोटनाला, जरीना, विशेष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें