कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल एलिवेटेड मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चिल्लरखाल में चल रहा आंदोलन रविवार को 255वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र की समस्या को जस का तस बनाए रखने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का स्थायी समाधान एलिवेटेड मोटर मार्ग के निर्माण से ही संभव है। जनप्रतिनिधियों को काम चलाऊ सड़क के बजाय एलिवेटेड रोड निर्माण की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने एलिवेटेड मार्ग निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए वन भूमि को डिनोटिफाई कर लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में रविंद्र सौंद, देवेंद्र रावत, शिवचरण सिंह, उम्मेद भंडारी, मधुसूदन नेगी, दिनेश सती, सुभाष त्यागी, गोवर्धन काला, पुष्पा मेहरा, कल्पना जोशी, राधा देवी, भूमा देवी आदि शामिल रहे। संाद