फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क जमा कराने के विरोध में छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय में परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा शुल्क के विरोध में छात्रसंघ का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन पीजी कॉलेज कोटद्वार में छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और धरना दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र-छात्राओं के जीवन को संकट में डालने का आरोप लगाया। कहा कि कॉलेज में देश के विभिन्न क्षेत्रों के कोरोना रेड जोन से आने वाले प्रवासियों को रखा गया है, जिनमें से दो लोगों पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के कारण महाविद्यालय में परीक्षा करना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से परीक्षा शुल्क माफ करने और बीएड सहित सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की मांग की। इस अवसर पर छात्रसंघ महासचिव अतुल डोबरियाल, विजय रावत, आरिफ अल्वी, आकाश नेगी व तुषार जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें