कण्वघाटी/कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर भाबर के चिल्लरखाल बैरियर पर 190वें दिन भी धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मार्ग पर दो अतिरिक्त बैरियर खोलने के लिए कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।शनिवार को भाबर के चिल्लरखाल में समाजसेवी प्रवीण थापा के नेतृत्व में क्षेत्रवासी धरने पर डटे रहे। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर पहले से दो चेकपोस्ट होने के बावजूद दो अतिरिक्त बैरियर लगा दिए गए हैं। इनमें से एक बैरियर भूदेवपुर की सीमा पर और दूसरा बैरियर चमरिया सिद्धबाबा मंदिर के निकट लगाया गया है। यह बैरियर शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए बंद किए जा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
प्रदर्शनकारियों ने रात्रि में बैरियरों पर कर्मचारी तैनात करने की वन विभाग के अधिकारियों से मांग की। धरने पर बैठे लोगों में मदन नेगी, रविंद्र सौंद, नरेंद्र सिंह, मधुसूदन नेगी, नरेश धस्माना, स्वयंबर सिंह, गोवर्धन काला, सुभाष त्यागी, मोहन सिंह, खेम सिंह, गोविंद काला, प्रेमा जलाल, प्रेमा बजेठा, शांता देवी, पुष्पा मेहरा, दीपा अधिकारी आदि मौजूद रहे।