फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर धरना जारी

Sun, 19 Oct 2025 03:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए चिल्लरखाल में चल रहा धरना रविवार को 37वें दिन भी जारी रहा। लालढांग, भाबर व कोटद्वार क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में रविवार को धरनास्थल पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रवीण थापा की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिक राजाराम अणथ्वाल ने आठ दिन तक आमरण अनशन कर आंदोलन को बल प्रदान किया है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक रविंद्र सिंह सौंद ने मार्ग निर्माण के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रहे सभी संगठनों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र इस मार्ग के निर्माण पर लगी रोक को जनहित में हटाकर वन्य जीव व आम जनमानस दोनों के हितों को देखते हुए 24 घंटे आवागमन के लिए खोला जाना चाहिए। इस दौरान देवेंद्र सिंह रावत, प्रकाश रावत, लोकगायक संजय सिंह रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह भंडारी, गणेश रावत, सुभाष त्यागी, मनोज धूलिया, प्रमिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें