फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध धरना जारी

Sun, 21 Jun 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

कण्वघाटी। भाबर के कंचनपुरी में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में स्थानीय लोगों का आंदोलन 30वें दिन भी जारी रहा। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की।
रविवार को जारी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड की चयनित भूमि से कुछ ही दूरी पर स्कूल, राजकीय पॉलिटेक्निक, बोक्सा जनजाति के बच्चों के लिए छात्रावास स्थित है। इसके अलावा आवासीय भवन भी 40 मीटर दूरी पर स्थित हैं। कहा कि ऐतिहासिक स्थल कण्वाश्रम को जाने वाला मुख्य मार्ग भी इस स्थान से 40 मीटर की दूरी पर है। ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से इस पर्यटन और अन्य गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह क्षेत्र लैंसडौन वन प्रभाग और यूपी के बिजनौर वन प्रभाग के बीच में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य मानकों के अनुसार नहीं पाया गया तो निर्माण रोक दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में वीरेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह नेगी, समिति के संयोजक प्रमोद रावत, विशंभर दत्त धूलिया, देवेंद्र रावत, मनीष नैथानी, रविंद्र सौंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें