फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को सौंपे श्रीनगर-अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेजों के प्रपोजल

Sat, 29 Apr 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने दोनों मेडिकल कॉलेज के प्रपोजल सेंट्रल कमान लखनऊ को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और अल्मोड़ा को सेना को सौंपने का फैसला लिए जाने के बाद लोगों की निगाह रक्षा मंत्रालय के कदम पर टिकी हुई हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज गढ़वाल के केंद्र बिंदु में संचालित हो रहा है। इसकी स्थापना वर्ष 2008 मेें हुई थी, जबकि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अगले साल से शुरू होने की उम्मीद है।

पहाड़ में डॉक्टरों न आने की समस्या को खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार ने श्रीनगर में मेडिकल कालेज की स्थापना की। वर्तमान में यहां से एमबीबीएस के 4 बैच निकल चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस है।
विज्ञापन


बांड भरने के बावजूद डॉक्टर पहाड़ चढ़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के लिए फैकल्टी (संकाय सदस्य) ढूंढना भी सिरदर्द बना हुआ है। अभावों के चलते इस मेडिकल कॉलेज से मरीज रेफर होते रहते हैं।

इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव दिया था कि श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज सेना ले ले। वर्तमान में पुणे में एकमात्र आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर 27 अप्रैल को चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने लखनऊ में सेना के उच्चाधिकारियों से इस मामले पर वार्ता की। प्रो. सयाना ने बताया कि सेंट्रल कमान के मेजर जनरल डीएस भाकुनी को दोनों मेडिकल कॉलेजों की रिपोर्ट और प्रस्ताव सौंप दिए गए हैं। सेना को वर्तमान मे स्टाफ की स्थिति और अन्य संसाधनों के बारे मेें जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें