फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में प्रो. रमोला भी शामिल

Sat, 10 Oct 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंब (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के पूर्व परिसर निदेशक एवं भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश चंद्र रमोला को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में लगातार पांचवीं बार स्थान मिला है। उन्हें कॅरियर के दीर्घकालीन प्रभाव और एक वर्षीय शोध प्रभाव, दोनों श्रेणियों में यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन

प्रो. रमोला इन दिनों जौनसार-बावर के चकराता और सीमांत उत्तरकाशी जिले में भूकंपीय पूर्वाभास और भूगर्भीय अध्ययन कर रहे हैं। इसके तहत हिमालयी क्षेत्रों में फॉल्ट लाइनों के आसपास मिट्टी और पानी से निकलने वाली रेडॉन गैस के उत्सर्जन पैटर्न का सूक्ष्म मापन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भूगर्भीय हलचलों और संभावित भूस्खलन से जुड़े संकेतों को वैज्ञानिक दृष्टि से समझना है। प्रो. रमोला 100 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। दो दर्जन से अधिक शोधार्थियों को शोध कार्य पूरा करने में मार्गदर्शन दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें