कोटद्वार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की विजिटर द्वारा भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी (बीजीयू) कोटद्वार के बोर्ड ऑफ गवर्नेस का सदस्य नामित किया गया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि प्रोफेसर नेगी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के काउंसलर और छात्र रहे अरविंद दुदपुड़ी के अलावा प्रो. शैलेंद्र मधवाल, प्रो. प्रीति रानी, पूर्व में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर रहे आईटीडीए कैल्क के निदेशक डॉ. नंदकिशोर जखमोला ने भी खुशी व्यक्त की।