फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

Wed, 28 Oct 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वाल्मीकि युवा संघ समिति कौड़िया की ओर से वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े के साथ लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि और शिव-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। काली का अखाड़ा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा कौड़िया से शुरू होकर नजीबाबाद रोड, लालबत्ती चौराहा, झंडाचौक और स्टेशन रोड होते हुए वापस कौड़िया पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा संगठन के अध्यक्ष सतेंद्र चैनवाल के नेतृत्व में निकाली गई। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें