कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी एक्सप्रेस सेवा को बहाल करने और हावड़ा कोच के डिब्बों को पहले की तरह संचालित किए जाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने झंडाचौक होते हुए नारेबाजी के साथ रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकाला और रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने केंद्र पर गढ़वाल क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि विगत 22 जुलाई 2016 को आई बाढ़ के चलते सुखरो नदी पर बना रेल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे रेल सेवा बंद हो रखी थी, लेकिन दस माह के बाद पुल निर्माण के बाद से ही मसूरी एक्सप्रेस सेवा भी बंद हो गई है। साथ ही पूर्व में संचालित हावड़ा एक्सप्रेस में लगने वाले कोचों को भी बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने गढ़वाल सांसद की चुप्पी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह क्षेत्र की कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अशोक धीमान, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, रवींद्र जजेडी, विजय नारायण सिंह, गुड्डू चौहान, श्याम सुंदर अग्रवाल, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, महावीर सिंह रावत, राकेश मित्तल, रमेश चंद्र खंतवाल, विजेंद्र चौधरी, राजेंद्र असवाल, सकील सलमानी, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, फुरकान आलम, विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी, गणेश नेगी व ललित मोहन नेगी आदि मौजूद थे।
-फोटो